केदारनाथ आ रहे हैं, तो ध्यान रखने होंगे ये नियम; वरना भूल जाइए दर्शन

6.8kViews
1862 Shares

केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह आठ बजे विशेष पूजा, अभिषेक और मंत्रोचार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। बाबा केदार की प्रथम पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से की गई। कपाट खुलने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहे।

10 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे केदारनाथ धाम

बाबा के दर्शन के लिए 10 हजार से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की गई। बता दें कि यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर खोले जा चुके हैं, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को सुबह 6:15 बजे खोल दिए जाएंगे।

अगर आप भी इस साल केदारनाथ यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो यात्रा पर निकलने से पहले आपको कुछ नियमों का ध्याना रखना होगा।

इन बातों का ध्याना रखना बेहद जरूरी

  • चारधाम यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसलिए केदारनाथ यात्रा के लिए आपको उत्तराखंड पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट/ऐप (registrationandtouristcare.uk.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
  • मंदिर परिसर और गर्भगृह में मोबाइल, कैमरे, रील्स या वीडियोग्राफी पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, मोबाइल को 50-70 मीटर पहले ही जमा करना होगा।
  • वहीं केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों के दर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *