नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन से लगा जाम, एमिटी के छात्रों की छूटी परीक्षा, कॉलेज से पेपर आगे बढ़ाने की लगाई गुहार

6.7kViews
1675 Shares

शहर में वेतन वृद्धि को लेकर लेबर के विरोध-प्रदर्शन ने सोमवार को जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। प्रदर्शन के कारण कई प्रमुख सड़को पर लंबा जाम लग गया,जिससे आम लोगों को घंटों तक परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एमिटी विश्वविद्यालय के दो छात्र अपनी अकादमिक परीक्षा छूट जाने पर कालेज प्रशासन से दोबारा परीक्षा आयोजित करने की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं। एक छात्र रुद्रांश वर्मा वीडियो में कॉलेज से पेपर की दिनांक आगे बढ़ाने की कहते नजर आ रहे हैं।

इस अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर छात्रों पर पड़ा। घर से परीक्षा देने निकले कई विद्यार्थी जाम में फंस गए और समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच सके। वायरल वीडियो पर एमिटी एजुकेशन ग्रुप से वाइस प्रेसिडेंट कम्युनिकेशन सविता मेहता ने छात्रों के पेपर छूटने पर कहा कि छात्रों को एप्लिकेशन दे सकते हैं कमेटी उन विद्यार्थियों की रिक्वेस्ट पर विचार कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *