नोएडा में बनेगा 10 करोड़ का जापानी पार्क, दिखेगा प्रकृति, शांति और अध्यात्म का संगम

जापानी पार्क नोएडा के सेक्टर-94 में आठ एकड़ में तैयार होगा। इसके लिए प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगी। यहां एक पैगोडा भी बनाया जा सकता है।

बताया कि कांसेप्ट प्लान में इसे शामिल किया जा सकता है। यहां पार्क में जगह-जगह अलग-अलग आकार की ऐसी कलाकृतियां बनाई जाएंगी जो जापानी रहन सहन के प्रति जिज्ञासा पैदा करती हो। इन कलाकृतियों में ज्यादातर गोलाई में बनी हुई हैं जैसे कि आमतौर पर जापानी डिजाइन पाए जाते है। यह डिजाइन नुकीले या किनारे वाले नहीं होंगे।

मियावाकी तकनीकी से उगाए जाएंगे पेड़-पौधे

इसमें जापानी संस्कृति के उन पहलुओं को प्राधिकरण उभारने का प्रयास थीम पार्क जरिये करेगा, जिममें प्रकृति प्रेम, शांति और अध्यात्म के गुणों से लबरेज हो। थीम पार्क में कुछ ऐसे पेड़ पौधे मियावाकी तकनीकी से भी उगाए जाएंगे जो महज दो वर्ष में घने जंगल का रूप लेंगे।

इनमें आम तौर पर ऐसे पेड़ भी होंगे जो उत्तर भारत मैदानी इलाकों में नहीं दिखाई देते। जापानी पार्क में बांस के पेड़ों की संख्या ज्यादा होगी। इसमें गोल्डन बैम्बू और ब्लैक बैम्बू को लगाया जा सकता है।

पेड़-पौधों की छंटाई कर दी जाएगी सुंदर आकृति

अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी ने बताया कि जापानी पार्क में आने वालों को यहां महात्मा बुद्ध की प्रतिमाएं दिखेंगी। इनको अलग-अलग किस्म की सामग्री से भी बनाया जाएगा। कई जगह पर पार्क में पेड़ पौधों की छंटाई करके उनको सुंदर आकृति दी जाएगी।

पार्क में तीन से चार जगहों पर नहर की शक्ल में जलाशय बनाए गए जिनमें टैंक से पानी भरे जाने की व्यवस्था भी होगी। पार्क के प्रवेश द्वार से हिस्सों की एंट्री वाली जगह में जापानी वास्तु शैली से गेट बनाए जाएंगे। बौद्ध संस्कृति की छाप यहां बने पैगोडा से भी दिखाई देगी।

उन्होंने बताया कि इसी तरह जापानी पार्क के एक छोर पर मेडिटेशन हट भी बनाई जाएगी। गोल आकार की इस मेडिटेशन हट की बनावट में ख्याल रखा जाएगा कि इसमें बैठकर ध्यान लगाने वालों को बाहर की गतिविधियां रुकावट न डालें। इसके लिए सब तरफ छोटे छोटे झरोखे बनाए जाएंगे। जिससे हल्की हल्की हवा और रोशनी भीतर आती रहे।

जापानी झूले होंगे शामिल

जापानी पार्क में अन्य तरह के पारंपरिक झूलों के साथ यहां ड्रेगन के आकार का भी झूला बनाया जाएगा। इसके अलावा कई सेल्फी प्वाइंट भी यहां बनाए जाएंगे। यहां अच्छा और उतार चढ़ाव वाला वाकिंग ट्रैक बनाया जाएगा। इसके अलावा इस थीम पार्क में झरने, नदियां, द्वीप और पुल होंगे जो बागवानी की पारंपरिक जापानी शैली का हिस्सा हैं।

अब तक नोएडा के बन चुके थीम पार्क

पार्क स्थिति

वेदवन पार्क : निर्माण पूरा
वेस्ट टू वंडर पार्क : निर्माण पूरा

औषधि पार्क : निर्माण पूरा
बायोडायवर्सिटी पार्क : निर्माण पूरा

शहीद भगत सिंह पार्क : निर्माण पूरा
नक्षत्र वन : निर्माणाधीन

आर्यभट्ट पार्क : प्रस्तावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *