सिंगरौली जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशानुसार विभागीय टीम लगातार निगरानी और जांच अभियान चला रही है। खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सिंगरौली पुलिस ने ग्राम सरईझर से अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम हर्रहवा राखड़ डेम के पास घेराबंदी की गई। जांच में पाया गया कि वाहन द्वारा रेत का परिवहन बिना वैध अभिवहन पास के किया जा रहा था, जो खनिज नियमों का उल्लंघन है। अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चौकी सासन पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया जप्त।
पुलिस के द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 27/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक ट्रैक्टर क्रमांक MP66A5734 ग्राम सरईझर अवैध रेत लोड कर झांझी टोला की ओर जा रहा है। जिसकी ट्राली में रेत भरी हुई थी। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर वाहन एवं रेत की जांच करने पर पाया गया कि उक्त रेत का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था। आरोपी चालक के विरुद्ध धारा 303(2), 317(5) बीएनएस एवं 4/21 खान एवं खनिज अधिनियम के तहत अपराध घटित होना पाए जाने से ट्रैक्टर क्रमांक MP66A5734 (कीमत लगभग ₹6,00,000/-) एवं ट्राली में लोड रेत (कीमत लगभग ₹5,000/-) कुल कीमत ₹6,05,000/- का माल मौके पर जप्त कर लिया गया है।
सराहनीय भूमिका:– उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, प्रधान आरक्षक सुमत कोल, प्रधान आरक्षक अनिल नवैत, आरक्षक राजकुमार शाक्य, आरक्षक प्रवीण तिवारी एवं आरक्षक फतेह बहादुर सिंह का सराहनीय योगदान रहा।


