क्रिकेटर कुलदीप यादव ने शादी के बाद मंगलवार की शाम पत्नी वंशिका के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन कर पूजा अर्चना की और आशीर्वाद लिया।
शादी के बाद पत्नी संग कुलदीप यादव ने लिया बिहारीजी का आशीर्वाद
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार की देर शाम पत्नी वंशिका के साथ पहुंचे क्रिकेटर कुलदीप यादव ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा अर्चना की। मंदिर सेवायतों ने कुलदीप यादव एवं उनकी पत्नी वंशिका को ठाकुरजी का प्रसादी अंगवस्त्र, वंशी, प्रसाद भेंट किया।
14 मार्च को ही कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा के साथ सम्पन्न हुई है
विदित हो 14 मार्च को ही कुलदीप यादव की शादी वंशिका चड्ढा के साथ सम्पन्न हुई है। शादी के बाद पहली बार कुलदीप यादव ठाकुर बांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने बांकेबिहारीजी मंदिर पहुंचे थे। जबकि कुलदीप यादव समय−समय पर मंदिर में दर्शन को आते रहते हैं।


