ट्रिपल राइडिंग और हाथ में बीयर की बोतल, बेंगलुरु में तीन डॉक्टरों की मस्ती; FIR दर्ज

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में ट्रैफिक नियम की धज्जियां उड़ाने वाले तीन डॉक्टरों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ये तीनों डॉक्टर ऑर्थोपेडिक्स में मास्टर ऑफ साइंस (MS) की डिग्री पूरी करने की खुशी में बाइक से बीयर पीते हुए जा रहे थे।

तीनों डॉक्टरों जिनमें एक महिला भी शामिल है, सड़क पर ‘ट्रिपल राइडिंग’ कर रहे थे, तीनो उनमें से दो ने हेलमेट नहीं पहना था। पीछे बैठे एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन वह ट्रैफिक के बीच में बाइक चलाते हुए बीयर की बोतल हाथ में लेकर घूम रहे थे।

यह घटना रविवार रात करीब 10 बजे बीटीएम लेआउट और जयदेव जंक्शन के बीच 16वीं मेन स्ट्रीट पर घटी। एक यात्री द्वारा घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो वायरल हो गया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से बाइक चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की।

तीनों डॉक्टरों की हुई पहचान

पुलिस ने तीनों डॉक्टरों की पहचान धनुष, अपूर्वा और अविनाश के रूप में की है। यह सभी दक्षिण बेंगलुरु के निवासी हैं। धनुष चिक्कबनवारा के सप्तगिरि मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं, अपूर्वा उर्फ प्रपूर्णा, वैदेही अस्पताल में कार्यरत हैं और अविनाश बेंगलुरु दक्षिण जिले के चन्नापटना स्थित चामुंडेश्वरी मेडिकल कॉलेज में हैं।

पुलिस ने किया रिहा

पुलिस ने तीनों डॉक्टरों को थाने में बुलाया, जहां तीनों ने बताया कि उन्होंने ऑर्थोपेडिक्स में एमएस की डिग्री पूरी होने का जश्न मनाने के लिए एक बार और रेस्तरां में पार्टी की थी। हालांकि, उन्हें थाने में जमानत पर रिहा कर दिया गया, क्योंकि एफआईआर में उल्लिखित धाराएं थाने में जमानती थीं।

पुलिस अधिकारी ने बताया, पार्टी में जाने से पहले अविनाश आधी खाली बीयर की बोतल अपने साथ ले गया। उसी बोतल को पकड़े हुए वह धनुष और अपूर्वा के साथ बाइक पर पीछे बैठा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *