इतने सलीके से चाय परोसता था चपरासी, देखते ही दिल दे बैठीं स्कूल की प्रिंसिपल; रचाई शादी

 सोशल मीडिया इन दिनों एक लव स्टोरी सुर्खियों में छाई हुई है। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में एक सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना को उसी स्कूल के चपरासी फैजाद से प्यार हो गया, जिससे वो बाद में निकाह कर ली।

इस प्यार के पीछे की सबसे मजेदार बात यह है कि स्कूल की प्रिंसिपल को चपरासी से इसलिए प्यार नहीं हुआ कि वो बहुत स्मार्ट है। बल्कि प्रिंसिपल ने चपरासी के चाय परोसने के अंदाज देखकर अपना दिल दे दिया।

कैसे चाय ने जीत लिया दिल?

जानकारी के अनुसार, स्कूल की प्रिसिंपल फरजाना को चपरासी फैयाज के चाय परोसने का तरीका दिल में बस गया। फैयाज हर बार बहुत सलीके और सम्मान के साथ प्रिसिंपल मैम को चाय परोसता था। सबसे खास बात यह थी कि इस दौरान चाय की एक बूंद भी बाहर नहीं गिरती थी।

क्या बोली प्रिंसिपल

फैयाज की ईमानदारी और काम करने के तरीके ने प्रिंसिपल फरजाना को प्रभावित किया। फरजाना ने कहा कि सच्चा प्यार कभी ओहदा या पैसा नहीं देखता, बल्कि इंसान की अच्छाई देखता है। यही वजह रही कि वह फैयाज की तरफ खिंचती चली गईं और आखिरकर अपने दिल की बात मान ली।

स्कूल की प्रिंसिपल फरजाना पहले चपरासी फैयाज को दिल दे बैठीं। इसके बाद उन्होंने समाज की परवाह किए बगैर शादी कर ली। दोनों अब एक साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *