आदित्य धर की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2), 19 मार्च को रिलीज होने वाली है। फैंस इसके लिए क्रेजी हो गए हैं और एडवांस बुकिंग में ही फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।
फिल्म में रणवीर (Ranveer Singh) ने हमजा अली मजारी का रोल निभाया है जो सीक्रेट एजेंट के तौर पर ल्यारी में जाकर रहमान डकैत के गैंग में शामिल हो जाता है। इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज में ल्यारी पर उसके कब्जे की कहानी दिखाई जाएगी।
राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया रिव्यू
रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को इसका पेड प्रिव्यू रखा गया था। क्रिटिक्स से अभी फिल्म के ऑफिशियल रिव्यू नहीं आए हैं लेकिन राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 देख ली है और एक्स पर उन्होंने अपने विचार शेयर किए।
धुरंधर 2 का फर्स्ट रिव्यू करते हुए रामगोपाल वर्मा ने आदित्य धर की शानदार फिल्ममेकिंग को सलाम किया। इसी के साथ उन्होंने स्टीवन स्पीलबर्ग और क्रिस्टोफर नोलन जैसे ग्लोबल सिनेमा आइकॉन्स को ‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने की सलाह दी।


