क्या 2 लाख के पार होगा दाम? कहां तक जा सकती है कीमत, एक्सपर्ट ने सब बता दिया

2.4kViews
1611 Shares

आज भी हमारे देश में कई लोग सोना और चांदी परंपरागत उद्देश्यों से खरीदते हैं। जो व्यक्ति सोना आज भी फिजिकल रूप में ले रहा है। उसे सोने और चांदी में उथल-पुथल देख ये समझ नहीं आ रहा कि आखिर सोना और चांदी कब लिया जाए? इसके साथ ही एक और सवाल जो सबके मन में आ रहा है क्या सोना 2 लाख के पार होगा?

सबसे पहले जानते हैं कि क्या सोने का दाम 2 लाख प्रति 10 ग्राम के पार जाएगा?

2 लाख के पार जाएगा भाव?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया ने बताया कि शॉर्ट टर्म सोने का दाम 1,64,000 रुपये प्रति 10 ग्राम जा सकता है। इसके साथ ही सोने को 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का सपोर्ट है। इसका मतलब है कि सोने में गिरावट आती है तो इसका दाम 1,45,000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर सकता है।

क्या अभी खरीद लें सोना या चांदी?

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया कहते हैं कि अगर आप परंपरागत उद्देश्यों से सोना या चांदी खरीद रहे हैं तो आप इसे तभी ले लें। लेकिन अगर आप निवेश के उद्देश्य से खरीदना चाहते हैं तो सोने में चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए अभी आपको एसआईपी के जरिए निवेश करना चाहिए। फिर चाहे आप गोल्ड ईटीएफ ले रहे हों या म्यूचुअल फंड के जरिए निवेश कर रहे हो।

Gold Silver Price: देश के अलग-अलग शहरों में कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹154,300 ₹243,690
जयपुर ₹1,54,390 ₹243,650
कानपुर ₹1,54,400 ₹243,350
लखनऊ ₹1,54,400 ₹243,350
भोपाल ₹1,54,520 ₹243,540
इंदौर ₹1,54,520 ₹243,540
चंडीगढ़ ₹1,54,360 ₹243,290
रायपुर ₹1,54,460 ₹242,950

ऊपर दी गई टेबल के अनुसार पटना में सोने की कीमत सबसे कम है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,54,300 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,520 रुपये है। अगर चांदी की बात करें तो रायपुर में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,42,950 रुपये है। पटना में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,43,690 रुपये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *