समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का SIR में दुरुपयोग का आरोप, नंदलाल को किया पेश

2.9kViews
1684 Shares

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

अखिलेश यादव ने रविवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर में मीडिया के सामने दावा किया कि सरकार से नियुक्त पेशेवर एजेंसियां उन चुनिंदा बूथों को निशाना बना रही हैं, जहां उनकी पार्टी ने चुनाव जीता है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को पत्रकार वार्ता में सुलतानपुर के नंदलाल को मीडिया के सामने पेश किया। सुलतानपुर में निरक्षर नंदलाल के नाम से ही 26 मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर कर फार्म-7 भरने का आरोप है।

सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग वोट कटवाने को मिलकर साजिश कर रहे हैं। द्वापर और त्रेता के नाम वाले लोगों, दशरथ और नंदलाल से हमें बहुत मदद मिल गई। नंदलाल अंगूठा लगाते हैं, भाजपा ने इनके फर्जी दस्तखत कर फार्म भरवाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *