क्या A$AP Rocky से शादी करने जा रही हैं इंटरनेशनल सुपरस्टार Rihanna? जान लीजिए पूरी सच्चाई

2.5kViews
1205 Shares

हाल ही में अमेरिकन रैपर एजऐप रॉकी (A$AP Rocky) रिहाना (Rihanna) के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में थे। हर कोई उनसे बस एक ही सवाल कर रहा कि क्या वो और रिहाना शादी करने वाले हैं। हाल ही में रैपर टॉक शो ‘सेलिब्रिटी सब्स्टीट्यूट’ में नजर आए। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनकी शादी बारबाडोस की गायिका से हुई है, जिस पर उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया।

बच्चे ने एजऐप से किया सवाल

4 फरवरी को प्रसारित हुए ‘सेलिब्रिटी सब्स्टीट्यूट’ के एपिसोड में, एएसएपी रॉकी से उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रिहाना के बारे में पूछा गया। एक बच्चे ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। इस पर L$D सिंगर ने जवाब दिया, “आपने बहुत ही दिलचस्प सवाल पूछा है।” उन्होंने बच्चे से आगे कहा, “तुम रिहाना के बारे में जानना चाहते हो, है ना? ठीक है, आज तो तुम मुझे ही पाओगे।”

रैपर ने क्या दिया जवाब

रैपर ने इस सवाल को बड़ी ही चतुराई से टाल दिया लेकिन उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने बच्चे को संगीत से परिचित कराया। 37 वर्षीय रैपर ने कहा, “मैं अपने बच्चों को हर तरह का संगीत सुनाता हूं, माइकल जैक्सन के पुराने क्लासिक गानों से लेकर साइकेडेलिक संगीत और बीटल्स तक, बिल्कुल, है ना?” तीन बच्चों के पिता एजऐप ने कहा कि हमारी म्यूजिकल फैमिली है इसलिए यहां संगीत की विविधता बहुत ज्यादा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *