दरभंगा एयरपोर्ट से कोलकाता आने व जानेवाली इंडिगो की एक जोड़ी फ्लाइट शेड्यूल से बाहर रही। इससे गुरुवार को दरभंगा-कोलकाता हवाई मार्ग पर यात्रियों की संख्या शून्य रही।
जबकि दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद हवाई मार्ग पर स्पाइसजेट, इंडिगो एवं अकासा के 12 विमानों का आवागमन हुआ। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1405 निर्धारित समय 10:50 से पांच मिनट विलंब से 10:55 में पहुंची।
मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 334 निर्धारित समय 12 बजे से 15 मिनट पहले पहुंच गई। मुंबई से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1529 निर्धारित समय 1:20 से आठ मिनट विलंब से 1:28 में पहुंची।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 1:30 से एक घंटा पहले ही पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से तीन मिनट पहले पहुंच गई।
दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय 3:10 से छह मिनट पहले पहुंच गई।


