तेलुगु फिल्म ‘चैम्पियन’ ने बड़े पर्दे पर रिलीज के बाद दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त सराहना हासिल की थी। क्रिसमस (25 दिसंबर 2025) को रिलीज हुई इस पीरियड स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा ने सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन किया। अब लंबे इंतजार के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
फिल्म की कहानी खेल से शुरू होकर थ्रिल और एक्शन में बदल जाती है, जिसने दर्शकों को सीट से बांधे रखा। रोशन मेका, अनसवरा राजन, नंदमुरी कल्याण चक्रवर्ती, संतोष प्रताफ और के.के. मेनन जैसे कलाकारों ने दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। उनकी परफॉर्मेंस को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों ने खूब तारीफ की।
ओटीटी रिलीज को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। सिनेमाघरों में सफलता के बाद अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने को तैयार है। फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट और प्लेटफॉर्म की आधिकारिक घोषणा हो चुकी है, जिससे फैंस का इंतजार खत्म हुआ।



