लोनी में खसरा रोकथाम के लिए एमएमआर अतिरिक्त डोज अभियान, स्कूलों में फरवरी से विशेष टीकाकरण

1662 Shares

लोनी में खसरा फैलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एमएमआर की अतिरिक्त डोज देने का अभियान शुरू किया है। पहले दिन ही 400 से अधिक बच्चों को टीका लगाया गया

सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को दस से अधिक नोडल अधिकारी नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पीएचसी और सीएचसी का आकस्मिक निरीक्षण करने निकले।

डिप्टी सीएमओ डाॅ. अनुराग संजोग ने पीएचसी अटौर नंगला और आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोहनपुर का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर सहित शहरी क्षेत्रों में भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण रिपोर्ट सीएमओ और डीएम को भेजी जाएगी।

स्कूलों में विशेष अभियान

खसरा प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर सर्वे के साथ ही फरवरी के प्रथम सप्ताह से सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

  • पिछले साल कई स्कूलों ने टीकाकरण का विरोध किया था।
  • इस बार स्वास्थ्य विभाग ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों की सूची भेजकर सहयोग का अनुरोध किया है।

सीएमओ का बयान

सीएमओ डाॅ. अखिलेश मोहन ने कहा कि लोनी में खसरा प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त डोज का अभियान लगातार चलेगा। साथ ही, टीकाकरण से वंचित बच्चों का सर्वे भी तेजी से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *