जालंधर के राजा गार्डन क्षेत्र में रविवार दोपहर एक मामूली विवाद अचानक गंभीर रूप ले बैठा। गली से थार कार निकालने को लेकर शुरू हुई बहस उस समय खतरनाक हो गई, जब चालक ने गुस्से में आकर पिस्तौल निकालकर उसे लोड करने की कोशिश की।
हथियार निकालने की यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया गली में रहने वाले लोगों ने तुरंत थार चालक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
गवाह का बयान राजा गार्डन निवासी गुरनाम सिंह ने बताया कि उनके घर के बाहर मोटरसाइकिल (बुलेट) खड़ी थी। दोपहर के समय थार चालक ने गली से कार निकालने के लिए लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और चालक ने हथियार निकाल लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज को सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है।


