इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, महाभियोग कार्यवाही जारी रहेगी

2.8kViews
1973 Shares

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा, जिन पर घर में नकदी मिलने के मामले में महाभियोग कार्यवाही चल रही है, को सुप्रीम कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। शीर्ष अदालत ने जस्टिस वर्मा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने महाभियोग कार्यवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रही संसदीय समिति के गठन की वैधानिकता पर सवाल उठाया था।

याचिका में जस्टिस वर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष द्वारा उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव स्वीकार किए जाने और जांच समिति के गठन को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट द्वारा याचिका खारिज होने का अर्थ है कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही जारी रहेगी और उन्हें इसका सामना करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *