‘बॉर्डर 2’ को लेकर अहान शेट्टी पर दबाव, वजह बनी पिता की उम्मीदें

2.5kViews
1741 Shares

वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है, जिसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। सनी देओल के अलावा फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नई है, जो कहानी को एक ताजगी भरा अंदाज देती है। फिल्म में वरुण धवन आर्मी ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के अधिकारी बने हैं, जबकि अहान शेट्टी भारतीय नौसेना के अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे फैंस की एक्साइटमेंट भी तेजी से बढ़ती जा रही है। देशभक्ति और युद्ध के जज्बे से भरपूर इस फिल्म से मेकर्स और कलाकारों को काफी उम्मीदें हैं।

इसी बीच फिल्म में भारतीय नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एम.एस. रावत की भूमिका निभा रहे अहान शेट्टी ने एक इंटरव्यू में अपने मन की बात साझा की है। अहान का कहना है कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर बेहद दबाव महसूस कर रहे हैं। हालांकि, यह दबाव सनी देओल जैसे अनुभवी और दमदार कलाकारों के साथ काम करने का नहीं है।

अहान शेट्टी के मुताबिक, असली दबाव उन्हें अपने पिता और वरिष्ठ अभिनेता सुनील शेट्टी की वजह से महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान बनाई है और उसी स्तर की उम्मीदें अब उनसे भी की जा रही हैं। अहान ने स्वीकार किया कि वह अपने पिता की उम्मीदों पर खरा उतरना चाहते हैं और यही बात उन्हें ज्यादा जिम्मेदार महसूस कराती है।

अहान का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ उनके करियर की एक अहम फिल्म है, जो उनके अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस की असली परीक्षा साबित होगी। अब देखना होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना असर छोड़ती है और अहान शेट्टी दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *