दुबग्गा आउटर रिंग रोड पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

2.9kViews
1081 Shares

दुबग्गा इलाके में स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार कार चला रहे एक नाबालिग ने भैंस चरा रहे युवक को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में तीन भैंसों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि वाहन में सवार दोनों नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आउटर रिंग रोड को जाम कर दिया, जिससे कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त कराया गया और यातायात बहाल हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *