असम में जादू-टोना के शक में पति-पत्नी की भीड़ द्वारा हत्या

1590 Shares

अंधविश्वास की वहशी मानसिकता ने असम में मानवता को एक बार फिर शर्मसार कर दिया है। कार्बी आंगलोंग जिले के बेलोगुरी मुंडा गांव में ग्रामीणों की भीड़ ने जादू-टोना के शक में एक पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उनके शवों को घर के सामने ही जला दिया गया।

पुलिस ने इस दिल दहला देने वाले मामले में अब तक चार महिलाओं सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 दिसंबर की रात सूचना मिली कि 46 वर्षीय गार्डी बेरुवा और उनकी पत्नी मीरा बेरुवा को गांववालों ने ‘डायन’ बताकर निशाना बनाया। मौके पर पहुंची पुलिस को घर टूटा हुआ और आंगन में जलती आग के अवशेष मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *