केकेआर ने बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदा, BCCI ने IPL से किया बाहर, T20 WC में भारत से मैच खतरे में

2.8kViews
1135 Shares

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर लगातार बढ़ते अत्याचारों के बीच कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 नीलामी में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस कदम का भारत में भारी विरोध हुआ।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नागरिक और फैन्स की प्रतिक्रिया को देखते हुए केकेआर को निर्देश दिया कि रहमान को टीम से बाहर किया जाए। निर्देश के कुछ ही मिनटों बाद मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 से बाहर कर दिए गए।

खबर के अनुसार, इस कदम के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी-20 विश्व कप में अपने भारत से होने वाले मैचों को स्थानांतरित कराने की मांग कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *