ट्रेन के दरवाजे से बाहर देख रहा था युवक, तभी सामने आ गई मौत; मची चीख-पुकार

2.2kViews
1938 Shares

मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सठियांव हॉल्ट के गेट नंबर एक से होकर जा रही ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे से बाहर देख रहे यात्री की रेलवे ट्रैक के बगल में लगे खंभे से टकराकर मौत हो गई।

बिहार के छपरा जिले के डेरनी थाना क्षेत्र के झिंगुवा जगरनाथपुर गांव निवासी 27 वर्षीय संदीप सिंह चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करते थे। छुट्टी पर पड़ोसी मित्र दिलीप सिंह के साथ ताप्तीगंगा एक्सप्रेस ट्रेन से घर लौट रहे थे।

ट्रेन शाम करीब पांच बजे मुबारकपुर के सठियांव हॉल्ट गेट नंबर से होकर जा रही थी। इस दौरान संदीप दरवाजे से बाहर देख रहे थे कि रेलवे ट्रैक के किनारे लगे खंभे से उनका सिर टकरा गया।

इसके बाद संदीप ट्रेन से बाहर ट्रैक के किनारे गिर गये। तभी मित्र दिलीप सिंह ने चैन पोलिंग कर ट्रेन को रोका और संदीप के पास चले गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उसे नजदीकी सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *