नव वर्ष के पहले दिन बृहस्पतिवार को शहर के लोग सुख-समृद्धि की प्रार्थना के लिए मंदिर व गुरुद्वारे पहुंचे। मंदिरों में कीर्तन, भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में सुबह ही भजन कार्यक्रम शुरू कर दिया गया था।
फरीदाबाद नववर्ष का पहला दिन मंदिर में प्रार्थना करते हुए श्रद्धालु। जागरण
यहां भंडारे का भी आयोजन किया गया। ऐसे ही श्री महारानी वैष्णो दंवी मंदिर , सिद्धपीठ महाकाली मंदिर तथा सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में भी सुबह ही श्रद्धालुओं ने आ कर देवी-देवताओं का पूजन किया। कई जगह केक काट कर नव वर्ष मनाया गया। लोगों ने एक-दूसरेे को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

