मध्य प्रदेश असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा एडमिट कार्ड का रिवाइज्ड लिंक जारी, यहां करें डाउनलोड, एग्जाम इस डेट में

2.1kViews
1030 Shares

 मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस परीक्षा 2025 के लिए रिवाइज्ड एडमिट कार्ड लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वे तुरंत ही नया प्रवेश पत्र एमपीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने दी अभ्यर्थियों को सलाह

आपको बता दें कि इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पहले जारी किये जा चुके थे लेकिन एडमिट कार्ड में माइनस मार्किंग के प्रावधान वाला बिंदु दिया गया था। इसके बाद इसको लेकर आयोग ने अपनी गलती सुधारते हुए नया एडमिट कार्ड का लिंक एक्टिव किया और साथ ही अभ्यर्थियों से सलाह दी कि सभी अभ्यर्थी अपना नया प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • एमपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड बटन पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर Admit Card – Assistant Professor (Computer Science) Exam 2025 के लिंक बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके Login पर क्लिक करें।
  • अब प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *