लिव इन में रहने पर 6000, शादी से पहले प्रेग्नेंट होने पर 4000 रुपये का जुर्माना; गांव के नियम देख लोग दंग

2.3kViews
1738 Shares

चीन के एक छोटे से गांव में शादी और अन्य रिश्तों को लेकर एक ऐसे नियम बनाए गए हैं, जिसको लेकर इंटरनेट पर लोग विभिन्न प्रकार की चर्चा कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि इंसानी जीवन को नियमों के ऐसे बंधन में बांधना ठीक नहीं है। कई लोगों ने माना की ये नियम सामान्यतः लोगों को अपराधी महसूस करा रहे हैं।

दरअसल, ये पूरा विवाद दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के लिंखांग गांव से शुरू हुआ है। गांव के नागरिकों के लिए बनाए गए कई नियम इंटरनेट पर लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहा है। यहां पर “गांव के नियम: सब बराबर हैं” के शीर्षक से एक नोटिस पूरे गांव में चस्पा किया गया है। ये नोटिस अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

गांव के लोगों के लिए बनाए गए अजीबोगरीब नियम

साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस नोटिस में शादी, प्रेग्नेंसी और पर्सनल बर्ताव से जुड़े कई जुर्माने के बारे में जिक्र किया गया था। इसके बाद एक बड़ी बहस छिड़ गई।

इंटरनेट पर वायरल हुई नोटिस की तस्वीर के अनुसार, जो लोग जो लोग युन्नान प्रांत के बाहर किसी से शादी करेंगे, उन पर 1,500 युआन का जुर्माना लगेगा। जो महिलाएं शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाएंगी, उन पर 3,000 युआन का जुर्माना लगेगा। बिना शादी के साथ रहने वाले कपल्स पर सालाना 500 युआन का जुर्माना लगेगा।

नोटिस में इन जुर्मानों का भी जिक्र

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर किसी भी जोड़े की शादी के 10 महीने के भीतर ही बच्चा पैदा होता है, तो माता पिता पर 3,000 युआन का जुर्माना लगेगा।

नियमों के अनुसार, अगर कपल झगड़ा करता है और इस विवाद को सुलझाने के लिए गांव में अधिकारियों का आना होता है, को हर व्यक्ति को 500 युआन देने होंगे। नशे की हालत में गांव में हंगामा करने या परेशानी खड़ी करने वालों पर 3,000 से 5,000 युआन का जुर्माना लगेगा।

गांव में कितने लोगों की आबादी

गौरतलब है कि गांव में कितने लोग रहते हैं और इस गांव की आर्थिक स्थिति कैसी है इसकी सटीक जानकारी अभी नहीं मिल सकती है। बता दें कि इसी साल 16 दिसंबर को मेंगडिंग टाउन सरकार के एक अधिकारी ने रेड स्टार न्यूज को बताया कि यह नोटिस काफी अजीब था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इस नोटिस को बाद में हटा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *