थंजावुर से चेन्नई लाया गया ट्रांसप्लांट के लिए दिल, 33 साल के आदमी की बची जान

2.5kViews
1726 Shares

 चेन्नई के एक अस्पताल को हेलीकॉप्टर के जरिए हृदय लाकर कर 33 साल के मरीज की जान बचाई गई। महाराष्ट्र के रहने वाले मरीज का सफलतापूर्वत हर्ट ट्रांसप्लांट किया गया।

अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ये दिल 19 साल के युवक का है, जो एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। युवक को 26 दिसंबर को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया, जिसके बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी।

परिजनों की मंजूरी के बाद तंजावुर सरकारी अस्पताल में युवक का हृदय और छोटी आंत को निकाला गया।

ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया दिल

हेलीकॉप्टर के जरिए दिल को डीजी वैष्णव कॉलेज के परिसार में लाया गया वहां से चेन्नई पुलिस द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के जरिए मजह दो मिनट में हर्ट को एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल पहुंचाया गया। सफल हर्ट ट्रांसप्लांट के बाद मरीज की जान बच सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *