रेवाड़ी में घर के बाहर खेल रही 10 महीने की मासूम को उठाकर भागा दरिंदा, हैवानियत की सारी हदें पार

1520 Shares

शनिवार की सुबह एक दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 10 माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी वारदात अंजाम दी गई।

बच्ची के बाहर खेलने के दौरान आरोपी वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर पास के ही खाली प्लाॅट में बने कमरे में ले गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर उसे शहर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस मामले में शहर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, मूलरूप से बिहार का रहने वाला एक परिवार शहर में मजदूरी करता है। उन्होंने शहर थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में किराये पर कमरा लिया हुआ है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे 10 माह की बेटी घर के बाहर खेल रही थी और माता-पिता कमरे में थे।

इसी दौरान पास में ही किराये के कमरे पर रहने वाला उत्तर प्रदेश का एक युवक वहां पहुंचा और बच्ची को उठाकर पास के ही खाली प्लाॅट में ले गया। वहां बने एक कमरे में ले जाकर आरोपित ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची के चीखने की आवाज सुनकर स्वजन जब मौके पर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग गया। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद उसे पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के वक्त शराब के नशे में धुत था। बच्ची की तबीयत बिगड़ने के कारण उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शहर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *