कार्यक्रम के समापन पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दाई बिगहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आशा जताई कि इस तरह के टीएलएम मेले से संकुल के सभी बच्चे शैक्षणिक रूप से अधिक सशक्त होंगे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में यह प्रयास मील का पत्थर साबित होगा।