संसद में किसने पी ई-सिगरेट? अनुराग ठाकुर के आरोप पर हंगामा, स्पीकर बोले- कार्रवाई करूंगा

3.1kViews
1171 Shares

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में उस वक्त हंगामा मच गया, जब उन्होंने एक टीएमसी सांसद पिछले कई दिनों से सदन के अंदर ही ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया। जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान, एक पूरक प्रश्न पूछते हु भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने स्पीकर ओम बिरला को शिकायत करते हुए कहा- TMC सांसद सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं। इस पर स्पीकर ने कहा कि एक्शन लिया जाएगा।

इसके बाद कई भाजपा सदस्यों ने विपक्षी सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।हंगामे के बीच बिरला ने सदस्य से सदन की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अगर लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी तो वह कार्रवाई करेंगे। कुछ साल पहले देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

ऐसा कोई भी आचरण बर्दाश्त नहीं

हिमाचल प्रदेश से निर्वाचित लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रश्नकाल के दौरान कहा कि पूरे देश में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन संसद में तृणमूल कांग्रेस सांसद ई-सिगरेट पी रहे हैं। संसद की कार्यवाही के दौरान ऐसी गतिविधियां न केवल नियमों के खिलाफ हैं, बल्कि सदन की मर्यादा को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने कहा कि सदन वह जगह है जहां देश के करोड़ों लोग उम्मीद के साथ देखते हैं, इसलिए यहां ऐसा कोई भी आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की बातों को गंभीरता से लेते हुए स्पीकर ओम बिरला ने कहा, संसदीय नियमावली के तहत इस घटना की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि संसद की मर्यादा से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *