राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेनिंग के दौरान इंदिरा गांधी नहर में डूबा सेना का टैंक, जवान की मौत

2.1kViews
1093 Shares

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जहां इंदिरा गांधी नहर में इंडियन आर्मी का एक टैंक डूब गया। इस दर्दनाक हादसे में आर्मी के एक जवान की मौद हो गई।

दरअसल, यह घटना मंगलवार सुबह की है। जब सैनिक को जब टैंकों से नहर पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। यह अभ्यास श्रीगंगानगर के इंदिरा गांधी नहर में हो रही थी। इस दौरान टैंक में दो सैनिक मौजूद थे।

कई घंटों के ऑपरेशन के बाद निकला शव

टैंक जैसे ही नहर के बीचों-बीच पहुंचा, वह तेजी से पानी में डूबने लगा। एक जवान तो किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन दूसरा फंस गया। कई घंटों के ऑपरेशन के बाद सैनिक का शव निकाला गया।

सूचना मिलने पर, पुलिस के साथ-साथ स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

एक्सरसाइज ट्रेनिंग के दौरान हादसा

पुलिस ने बताया कि एक रूटीन ट्रेनिंग एक्सरसाइज चल रही थी जिसमें बख्तरबंद गाड़ियां (टैंक) नहर पार करने की प्रैक्टिस कर रही थीं, तभी टैंक बीच में फंस गया और डूबने लगा। टैंक में दो सैनिक मौजूद थे। एक बाहर निकल आया जबकि दूसरा फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *