बरातघर और गुड मैरिज हॉल ढहाने की तैयारी, बरेली में मौलाना तौकीर और आजम के करीबियों के यहां पहुंचा बुलडोजर

2.8kViews
1113 Shares

शहर में आई लव मोहम्मद प्रकरण को लेकर उपद्रव के बाद मौलाना तौकीर और उसके करीबियों पर बुलडोजर कार्रवाई जारी है। मंगलवार को शाहजहांपुर रोड स्थित सूफी टोला में एवान-ए-फरहत बारातघर और गुड मैरिज हॉल ध्वस्त करने के लिए बीडीए का अमला पहुंच गया। भारी सुरक्षाकर्मियों को देख इलाके में खलबली मच गई।

प्रशासन की कार्रवाई को बताया भेदभावपूर्ण

कार्रवाई की आहट देख अवैध निर्माण करने वाले लोगों ने मीडिया से बातचीत में ख़ुद को मौलाना तौकीर और आजम ख़ान के करीबी होने की बात को ख़ारिज किया। साथ ही प्रशासन की ओर से हो रही कार्रवाई को भी भेदभावपूर्ण बताया। फिलहाल घटनास्थल से सौ मीटर पहले ही रुकी बीडीए टीम पुलिस बल का इंतजार कर रही। अधिकारियों के अनुसार दोनों अवैध निर्माण ध्वस्त होंगे और इसके लिए पूर्व में ही निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *