बेरोजगारों के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर, 15 से अधिक कंपनियाें में काम करने का मौका

1890 Shares

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकंदराराऊ में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।जनपद के सभी बेरोजगार युवक-युवतियों को कहा गया है कि उप्र कौशल विकास मिशन के तहत सेवायोजन कार्यालय एवं जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकंदराराऊ में आज सुबह 11 बजे रोजगार मेला आयोजित किया रहा है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिकंदराराऊ में आयोजित होगा रोजगार मेला

मेला में 15 से अधिक निजी क्षेत्र की कंपनियां भा ले रही हैं, जिसमें टेक्निकल एवं नान टेक्निक क्षेत्र के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को साक्षात्कार कर रोजगार मेला स्थल पर ही ऑफर लेटर, नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। आयु वर्ग 18 से 35 के बेरोजगार युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक

 योग्यता-कम से कम 10वी,12वीं पास से लेकर बी.टेक, ग्रेजुएट, बीए., बीएससी., पॉलिटेक्निक इत्यादि रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *