मुंबई शादी से लौटीं महिला ने घर पहुंचकर देखा जेवर का वैग, उड़ गए होश… कोच अटेंडेंट पर केस

2.1kViews
1950 Shares

एक शादी समारोह से लौट रहे एक परिवार के ट्रेन के डिब्बे से 40 लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि वह लोग कुछ देर के लिए सो गए थे, उसी दौरान किसी ने जेवर चोरी कर लिए। बदायूं पहुंचने पर महिला ने जीआरपी थाने पहुंच कर तहरीर दी। इस पर जीआरपी थाना पुलिस ने कोच अटेंडेंट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंबई से लौट रही थीं बदायूं

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी शुचि गुप्ता पत्नी दिनेश कुमार गुप्ता का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने मुंबई गई थीं। रात वहां से शादी करके ट्रेन में सवार होकर बदायूं लौट रहीं थीं। उनके बैग में 40 लाख रुपये के जेवर रखे हुए थे। रात करीब 12 बजे से लेकर सुबह चार बजे तक उन्हें व स्वजन को गहरी नींद आ गई थी। रास्ते में हिंडन सिटी पर आकर उनके पति ने इससे डिब्बे में मौजूद परिवार के सभी लोग उठ गए। जब उन्होंने अपना बैग देखा तो वह बंद था। इससे किसी को चिंता नहीं हुई।

घर आकर देखा तो होश उड़ गए

जब वह लोग बदायूं आए और घर पहुंच कर बैग खोला तो बैंग से जेवर वाला डिब्बा गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल रेलवे स्टेशन पर पहुंच कर जीआरपी को तहरीर दी। बताया कि बैग का लाक भी लगा रहा और जेवर भी गायब हो गए। उन्होंने बताया कि रात 12 कोच अटेंडेंट दीपक कुमार शर्मा ने लाइट बंद करा दी थी। इससे उन्हें शक है कि कोच अटेंडेंट ने ही चोरी की है। उन्होंने बदायूं आकर जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

एसओ जीआरपी वीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि यह मामला राजस्थान का है लेकिन यहां तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *