ऑस्ट्रेलिया में मिला 5.5 करोड़ साल पुराना मगरमच्छ का अंडा, वैज्ञानिक बोले-“यह समय का जीवित प्रमाण ”

3.0kViews
1807 Shares

 ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड प्रांत में वैज्ञानिकों ने 5.5 करोड़ साल पुराने मगरमच्छ के अंडे के खोल (Crocodile Eggshells) खोजे हैं। यह खोज अब तक की सबसे प्राचीन मगरमच्छ प्रजातियों में से एक “वक्काऊलिथस गॉडथेल्पी (Wakkaulithus godthelpi)” से जुड़ी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह खोज ऑस्ट्रेलिया के जीव-जंतुओं के विकास और उस युग के पारिस्थितिक तंत्र को समझने में नई दिशा दे सकती है।यह जीवाश्म क्वींसलैंड के मुरगॉन (Murgon) इलाके में पाए गए, जहां दलदली जमीनों में वैज्ञानिक लंबे समय से खुदाई कर रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स (UNSW) और क्वींसलैंड म्यूज़ियम के शोधकर्ताओं ने बताया कि यह अंडे के खोल की बनावट और आकार आधुनिक मगरमच्छों से मिलते-जुलते हैं, लेकिन इनकी रासायनिक संरचना ने साबित किया कि ये 5.5 करोड़ साल पुराने हैं।

 

‘वक्काऊलिथस गॉडथेल्पी’ कौन था?
यह प्रजाति ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली विलुप्त मगरमच्छ जातियों में से एक थी। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह मगरमच्छ आकार में छोटा था, लेकिन अपने समय में प्रमुख शिकारी था। इस खोज से यह भी संकेत मिला है कि उस युग में ऑस्ट्रेलिया का जलवायु आज से कहीं अधिक गर्म और आर्द्र था। मुख्य शोधकर्ता डॉ. स्टीव सॉलिस ने कहा, “यह खोज एक तरह से समय कैप्सूल है   जो हमें बताती है कि करोड़ों साल पहले ऑस्ट्रेलिया का प्राकृतिक वातावरण कैसा रहा होगा।”यह अध्ययन हाल ही में ‘जर्नल ऑफ वर्टेब्रेट पैलियंटोलॉजी’ (Journal of Vertebrate Paleontology) में प्रकाशित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *