Mahindra XEV 9S Video Review: कैसी है महिंद्री की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक SUV, देखें वीडियो

1379 Shares

Mahindra ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV XEV 9S लॉन्च कर दी है, जो ब्रांड की चौथी EV है और XUV400, BE 6 और XEV 9e के बाद लाइनअप में नई मजबूती जोड़ती है। नया मॉडल Mahindra की ताजा EV डिजाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ाता है, जिसमें XEV 9e जैसा लुक साफ दिखाई देता है। फ्रंट पर L-शेप्ड कनेक्टेड LED DRLs, त्रिकोणीय LED हेडलाइट क्लस्टर, क्लोज़्ड-ऑफ ग्रिल और इल्यूमिनेटेड Mahindra लोगो इसे बेहद मॉडर्न अपील देते हैं। सात कलर ऑप्शंस और फीचर-लोडेड वेरिएंट्स के साथ, XEV 9S सुरक्षा में भी बेहतर है, जिसमें 7 एयरबैग, TPMS, फ्रंट पार्किंग सेंसर और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स शामिल हैं। XEV 9e के मजबूत प्लेटफॉर्म और समान पावरट्रेन पर आधारित, XEV 9S अब अधिक प्रैक्टिकल 3-रो लेआउट के साथ आती है, जिसे पूरा परिवार इस्तेमाल कर सकता है। अगर आप एक फ्यूचर-रेडी, फैमिली-फ्रेंडली इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं, तो XEV 9S एक बेहतरीन पैकेज साबित हो सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *