बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 10-10 हजार रुपये, सीएम नीतीश कुमार ने किया ट्रांसफर; फटाफट करें चेक

2.9kViews
1454 Shares

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आज बिहार की 10 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की गई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीबीटी के माध्यम से करीब 1000 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है। विधानसभा चुनाव से पहले ही इस योजना की घोषणा बिहार सरकार की तरफ से की गई थी।

यह राशि उनके छोटे-छोटे उद्यमों को मजबूती देने तथा स्वयं का रोजगार शुरू करने में महत्वपूर्ण आधार बनेगी। जीविका की शुरुआत ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है।

पहले जहां अधिकांश महिलाएं घरेलू कार्यों के बाद खाली समय बिताती थीं, वहीं अब जीविका समूह से जुड़कर उन्होंने बचत, अनुशासन और सामूहिक विकास की राह पकड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *