आशीर्वाद देने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र, पूर्व सांसद भरत सिंह, बांसडीह विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरजीत सिंह समेत तमाम नेता पहुंचे थे। सभी एक साथ वर-वधु को आशीर्वाद देने स्टेज पर चढ़े लेकिन वह टूट गया। वर-वधू समेत सभी लोग स्टेज से नीचे गिर गए। हालांकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। दूल्हा-दुल्हन भी सुरक्षित हैं।