अजीत पवार के काफिले के वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, चार लोग घायल

2.7kViews
1188 Shares

 महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार के काफिले में शामिल एक दमकल वाहन ने शनिवार को बीड जिले में एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस पर दंपती सहित उनकी दो नाबालिग बेटियां सवार थीं।

इस घटना में सभी मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना धारुर तहसील के तेलगांव-धारुर रोड पर शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे हुई। उप मुख्यमंत्री पवार परभणी से धारुर की ओर जा रहे थे, तभी यह घटना हुई।

धारुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि विष्णु सुदे, उनकी पत्नी कुसुम और उनकी तीन और सात साल की दो बेटियां घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद उन्हें धारुर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अंबेजोगाई स्थित स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहनों को जब्त कर लिया है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *