विनोद कुमार शुक्ल ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के रायपुर में निवास पर दिया गया सम्मान

2.6kViews
1316 Shares

प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को उनके निवास पर हिंदी के सर्वोच्च सम्मान 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्वास्थ्य कारणों के चलते ज्ञानपीठ के महाप्रबंधक आरएन तिवारी और वरिष्ठ लेखा अधिकारी धर्मपाल कंवर ने रायपुर आकर उन्हें पुरस्कार और सम्मान राशि का चेक प्रदान किया।

आरएन तिवारी ने बताया कि विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए परिवार ने सादे समारोह में सम्मान देने का अनुरोध किया था। यह ज्ञानपीठ पुरस्कार के इतिहास का सबसे छोटा सम्मान कार्यक्रम है।

प्रदेश सरकार ने भी समारोह को भव्य बनाने के लिए संपर्क किया था, लेकिन शुक्ल की स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए सादगी से सम्मान देने का निर्णय लिया गया।

सम्मानित होने के बाद विनोद कुमार शुक्ल ने अपने पाठकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, जब हिंदी सहित अन्य भाषाओं पर संकट की बात की जा रही है, मुझे विश्वास है कि नई पीढ़ी हर भाषा और विचारधारा का सम्मान करेगी। किसी भाषा या अच्छे विचार का नष्ट होना, मनुष्यता का नष्ट होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *