Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

2.0kViews
1506 Shares

वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर Hyundai Alcazar को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो दो लाख रुपये की डाउन पेमेंट देने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Hyundai Alcazar Price

हुंडई की ओर से अल्‍काजार को सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट के तौर पर Executive को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 14.47 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो 14.47 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्‍ट्रेशन, इंश्‍योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.59 लाख रुपये का रजिस्‍ट्रेशन टैक्‍स, करीब 70 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इनके अलावा टीसीएस चार्ज के तौर पर 14473 रुपये भी देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्‍ली में ऑन रोड कीमत 16.91 लाख रुपये हो जाती है।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 14.91 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 24238 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 14.91 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 24238 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Hyundai Alcazar के बेस वेरिएंट के लिए करीब 5.44 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 22.35 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Hyundai की ओर से Alcazar को सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Kia Carens Clavis, Tata Safari, Mahindra Scorpio, Mahindra XUV 700, MG Hector Plus जैसी एसयूवी और एमपीवी के साथ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *