इस डॉक्यूमेंट्री को अरमान जैन द्वारा बनाया गया है, जो इसके निर्माता भी हैं। इसका निर्देशन स्मृति मुंद्रा ने किया है। 21 नवंबर को प्रीमियर होने वाले “डाइनिंग विद द कपूर्स” में परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जिनमें रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी, मनोज जैन, निताशा नंदा, भरत साहनी, आधार जैन, अनीसा मल्होत्रा जैन, अगस्त्य नंदा, नव्या नवेली नंदा, कुणाल कपूर, ज़हान कपूर, शायरा कपूर, नमिता कपूर, कंचन देसाई, जतिन पृथ्वीराज कपूर और पूजा देसाई शामिल हैं।