Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी ने ‘बिग बॉस 19’ में किया अनाउंस, पढ़ें कब और कहां देख सकेंगे रियलिटी शो?

2.6kViews
1868 Shares

 रोहित शेट्टी ने मशहूर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के की सीजन को होस्ट किया है और इस शो के लाखों फैंस हैं। अब रोहित ने एक ऐसी अनाउंसमेंट कर दी है जिसे सुनकर इस शो को पसंद करने वाले खुश हो जाएंगे।

रोहित ने किया बड़ा अनाउंसमेंट

रोहित शेट्टी बिग बॉस 19 के इस वीकेंड का वार को होस्ट कर रहे हैं क्योंकि सलमान खान किसी वजह से मौजूद नहीं हो सके। इस शो के स्टेज से रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन यानि ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में यह घोषणा की कि खतरों के खिलाड़ी का अगला सीजन 2026 में आने वाला है।

Bigg Boss 19 के कंटेस्टेंट्स होंगे शो में शामिल?

रोहित ने टेलीविजन रियलिटी सीरीज में आते हुए कहा, “मैं दर्शकों को बता दूं कि मैं देख रहा था कि वे इस साल हमारे (‘खतरों के खिलाड़ी’) के प्रसारण न होने से नाखुश थे। लेकिन अगले साल, ‘खतरों के खिलाड़ी’ एक बार फिर वापसी करेगा।” यह घोषणा एक बातचीत के बाद हुई जिसमें निर्देशक-निर्माता ने कई ‘बिग बॉस’ प्रतियोगियों के रियलिटी शो में शामिल होने की संभावना पर चर्चा की। ‘सिंघम अगेन’ (2024) के निर्देशक ने कहा, “आपको देखकर मुझे लगता है कि आप लोग ‘खतरों के खिलाड़ी’ में शामिल हो सकते हैं।”

‘फियर फैक्टर’ का भारतीय रुपांतरण ‘खतरों के खिलाड़ी’, 2008 से प्रसारित हो रहा है और 2024 में इसका 14वां सीजन पूरा हो गया। इस साल टेलीविजन पर इसके ना आने से अटकलें लगाई जा रही थीं कहीं ये बंद तो नहीं हो गया। हालांकि निर्देशक के इस अनाउंसमेंट ने फैंस को खुश कर दिया है।

कब और कहां होगा प्रसारित

‘बिग बॉस’ के सेट पर ही शो की वापसी की घोषणा करने का रोहित का फैसला इस बात के संकेत देता है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ का प्रसारण कलर्स और जियो हॉटस्टार पर भी जारी रहेगा। यह शो अगले साल 2026 में प्रसारित होगा, हालांकि किस महीने और तारीख को इस बात की कोई पुष्टी नहीं की गई है। रोहित की पिछली थिएटर रिलीज़ ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर खान, अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ अहम भूमिकाओं में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *