पालक चीला से करें अपने दिन की हेल्दी और टेस्टी शुरुआत, बनाने का तरीका भी है बिल्कुल आसान

2.3kViews
1376 Shares

भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें अक्सर ऐसे नाश्ते की जरूरत होती है जो जल्दी बने और पोषण से भरा हो। पालक चीला इन्हीं दोनों शर्तों को पूरा करता है। पालक में आयरन, विटामिन-के और फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को पूरे दिन एनर्जी देते हैं… और हां, अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो यह कम तेल में बनने वाला चीला आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह पेट को देर तक भरा रखता है और अनहेल्दी क्रेविंग से बचाता है। आइए बिना देर किए इसे बनाने की आसान रेसिपी (Palak Cheela Recipe) जानते हैं।

पालक चीला बनाने के लिए सामग्री

  • बेसन (चने का आटा): 1 कप
  • बारीक कटा हुआ या पिसा हुआ पालक: 1/2 कप
  • बारीक कटी प्याज और हरी मिर्च (स्वाद अनुसार)
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • जीरा, हल्दी पाउडर और नमक (स्वाद अनुसार)
  • पानी: बैटर बनाने के लिए
  • तेल या घी: चीला सेंकने के लिए

पालक चीला बनाने की विधि

पालक चीला बनाने के लिए सबसे पहले बेसन, कटी हुई पालक, प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट और सभी मसाले एक बड़े बर्तन में मिलाएं। फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए एक चिकना बैटर तैयार कर लें। ध्यान रखें, बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला। इसे 5-10 मिनट के लिए सेट होने दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *