2.3kViews
1169
Shares
दक्षिणी पाकिस्तान में एक पटाखा कारखाने में शनिवार को हुए शक्तिशाली विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सिंध सरकार ने एक बयान में कहा कि जांच से यह पता लगाया जाएगा कि क्या कारखाने को पटाखे बनाने की अनुमति थी और क्या उसने सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया था।

