Delhi- NCR में प्रदूषण को लेकर Supreme Court ने दिया बड़ा बयान- ”मास्क को भी बताया बेअसर”!

2.6kViews
1274 Shares

 दिल्ली- एनसीआर की हवा इन दिनों दम घोंटू हवा बनी हुई है। राजधानी की हवा में प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया है कि लोगों का यहां पर सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसी स्थिति में सुप्रीम कोर्ट ने भी गहरी चिंता जताई है। कोर्ट ने साफ कहा है कि मौजूदा स्थिति बेहद गंभीर है और इससे लोगों की सेहत को स्थायी नुकसान हो सकता है।

कोर्ट ने वकीलों को वर्चुअली पेश होने को कहा

गुरुवार को जस्टिस पी एस नरसिम्हा और जस्टिस अतुल एस चंदूरकर की पीठ के समक्ष जब अन्य मामलों की सुनवाई चल रही थी, तभी जस्टिस नरसिम्हा ने दिल्ली में प्रदूषण की ‘बहुत खराब और गंभीर’ स्थिति पर टिप्पणी की। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रदूषण से स्वास्थ्य को स्थाई क्षति पहुँचती है। जस्टिस नरसिम्हा ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुझाव दिया, “सौभाग्य से सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड सुनवाई हो रही है। अधिकतर वकीलों को कोर्ट आने के बजाय वर्चुअल रूप से पेश होना चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय पर मुख्य न्यायाधीश से भी बात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *