बिहार चुनाव के रिजल्ट पर बोले पप्पू यादव – ‘ यह जनादेश है और हमें इसे मानना ही पड़ेगा’

2.1kViews
1198 Shares

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जन अधिकार पार्टी (JAP) के प्रमुख और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपना पहला बयान दिया है। चुनाव में अपनी पार्टी और गठबंधन के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव ने संयम दिखाते हुए जनता के फैसले को स्वीकार करने की बात कही है। टिपण्णी करते हुए पप्पू यादव ने कहा है कि, “चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। हमें इसे स्वीकार करना होगा, यह जनता का जनादेश है।” पप्पू यादव का यह बयान महागठबंधन की हार की स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

दोपहर 11:30 बजे तक सामने आए रुझानों के अनुसार NDA गठबंधन (भाजपा, जदयू, लोजपा (RV), हम, RLP) करीब 190 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, महागठबंधन (राजद, कांग्रेस, लेफ्ट और VIP) को 50 से भी कम सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं, जो एक बड़ा अंतर है।

बिहार के रुझानों पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का भी बड़ा बयान सामने आया है। विशाखापत्तनम शिखर सम्मेलन में बोलते हुए सीएम नायडू ने कहा कि NDA को बिहार में लगभग 190 सीटें मिलने वाली हैं। उन्होंने इस जीत का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। सीएम नायडू ने कहा: “बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के रुझान से संकेत मिलता है कि लोग पीएम मोदी के साथ हैं। किसी अन्य नेता को पीएम मोदी जितना लोगों का भरोसा नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *