खौफनाक वारदातः कंपनी में युवक ने 3 सहकर्मियों की हत्या की, फिर खुद को भी मार ली गोली

2.0kViews
1772 Shares

अमेरिका में टेक्सास राज्य के सैन एंटोनियो में एक कंपनी में 21 वर्षीय व्यक्ति ने अपने तीन सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। प्राधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी ली। सैन एंटोनियो पुलिस विभाग के अनुसार, शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित कंपनी में शनिवार को गोलीबारी में दो पुरुषों और एक महिला की मौत हो गयी।

 

‘केएसएटी-टीवी’ की खबर के मुताबिक, जब सुबह करीब आठ बजे गोलीबारी हुई तो अन्य कर्मचारी घटनास्थल से भाग गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और कुछ घंटों बाद उन्हें हमलावर मृत अवस्था में मिला, जिसके शरीर पर गोली का घाव था। पुलिस ने हमलावर की पहचान जोस हर्नांदेज गालो के रूप में की है। गोलीबारी के मकसद का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *