रात के इस वक्त बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन 5 लक्षणों से कर सकते हैं वक्त रहते पहचानरात में हार्ट अटैक के कारण शारीरिक तनाव में बदलाव- सोते समय, शरीर की ‘पैरासिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम’ एक्टिव होता है, जो शरीर को आराम देता है। अचानक हार्ट अटैक आने पर शरीर पर ‘सिम्पेथेटिक नर्वस सिस्टम’ का दबाव बढ़ जाता है, जिससे दिल पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है। ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव- रात के समय ब्लड प्रेशर आमतौर पर कम होता है और सुबह उठते समय अचानक बढ़ता है। यह अचानक बदलाव दिल के लिए स्ट्रेसफुल हो सकता है। स्लीप एप्निया- ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया एक ऐसी स्थिति है जहां नींद के दौरान सांस रुक-रुक कर आती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है और दिल पर दबाव बढ़ जाता है, जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ा सकता है। दिन भर का तनाव- दिन भर का मानसिक तनाव, चिंता और थकान रात के समय शरीर पर अपना असर दिखा सकते हैं।
हार्ट अटैक दुनिया भर में मौत की सबसे प्रमुख वजहों में से एक है। एक स्टडी के अनुसार, लगभग 20%…

