अगर आप भविष्यवाणियों में विश्वास रखते हैं तो आपने 20वीं सदी की मशहूर नेत्रहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का नाम ज़रूर सुना होगा। माना जाता है कि उन्होंने वैश्विक व्यवस्था को बदलने वाली कई प्रमुख घटनाओं की सटीक भविष्यवाणी की थी। अब उनकी एक पुरानी भविष्यवाणी सोने की कीमतों में मौजूदा उछाल के कारण सुर्खियों में है जिसमें उन्होंने साल 2026 में सोने के भाव आसमान छूने की बात कही थी।
2026 में आएगा नकदी संकट
बुल्गारियाई बाबा वेंगा ने कथित तौर पर वर्ष 2026 में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर किसी बड़े संकट की भविष्यवाणी की है जिसे उन्होंने नकदी संकट (Cash Crisis) या वित्तीय संकट बताया था। उनके अनुसार इस संकट के कारण सोना (Gold) सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प बन जाएगा जिससे सोने की कीमतों में ज़ोरदार तेज़ी आएगी जबकि पारंपरिक निवेश से लोगों को भारी नुकसान होगा।
भारत में सोने की कीमतें हो सकती हैं रिकॉर्ड स्तर पर
अगर बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी सच साबित होती है तो भारत में सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच सकती हैं। बाज़ार अनुमानों के मुताबिक सोने की कीमत 1.62 लाख रुपये से 1.82 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना है।

