15 दिन की गिरावट के बाद फिर उछली चांदी, देखें लेटेस्ट रेट लिस्ट

3.6kViews
1908 Shares

बिहार में चांदी के दाम एक बार फिर रफ्तार पकड़ रहे हैं। मंगलवार 4 नवंबर को Silver Rate Today में तेजी देखी गई है। बीते 15 दिनों से लगातार गिरावट के बाद अब बाजार में चांदी की कीमतें ऊपर जा रही हैं। पटना समेत कई शहरों में आज चांदी 100 रुपये प्रति किलो महंगी बिकी है।

पटना में चांदी का रेट 1,54,100 रुपये प्रति किलो

बिहार की राजधानी पटना में आज चांदी का रेट ₹1,54,100 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। बीते हफ्ते तक जहां भाव 1.53 लाख रुपये के आसपास था, वहीं अब इसमें धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है। वहीं दक्षिण भारत के चेन्नई और हैदराबाद में चांदी की कीमतें ₹1,68,100 प्रति किलो तक पहुंच गई हैं। यानी दिल्ली और चेन्नई के भाव में लगभग ₹14,000 रुपये का फर्क बना हुआ है।

शादी सीजन से फिर बढ़ेगी चमक

बिहार में शादी का सीजन शुरू होने वाला है और इसी वजह से ज्वेलरी बाजारों में फिर से चहल-पहल बढ़ने लगी है। Festival Season में लोगों ने बड़ी मात्रा में सोना-चांदी खरीदी थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मांग थोड़ी कम हो गई थी। अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में चांदी और सोने के दाम में और तेजी आ सकती है।

इंडस्ट्री में भी बढ़ रही है चांदी की मांग

सिर्फ गहनों के लिए ही नहीं, अब चांदी (Silver) की मांग इंडस्ट्री में भी काफी तेजी से बढ़ रही है। मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर चिप्स और सोलर पैनल बनाने में इसका इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है। जानकारों के मुताबिक, अब करीब 60 से 70 प्रतिशत चांदी का उपयोग औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा है। यही कारण है कि आने वाले समय में इसके दामों में और वृद्धि की संभावना है।

आज 1 किलो चांदी का भाव – 4 नवंबर 2025
शहर    1 किलो चांदी की कीमत (₹)

  • पटना    1,54,100
  • दिल्ली    1,54,100
  • चेन्नई    1,68,100
  • हैदराबाद    1,68,100

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *