भारत की नई उपलब्धिः 7वीं बार UNHRC के लिए निर्विरोध निर्वाचित, जनवरी 2026 से शुरू होगा कार्यकाल

2.9kViews
1186 Shares

भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC ) के 2026-28 के कार्यकाल के लिए चुना गया है और यह भारत का सातवां कार्यकाल होगा। यूएनएचआरसी ने मंगलवार को हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत का तीन वर्ष का कार्यकाल एक जनवरी, 2026 से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने समर्थन देने के लिए सभी प्रतिनिधिमंडलों का सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में आभार व्यक्त किया।

 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत आज सातवीं बार 2026-28 के कार्यकाल के लिए मानवाधिकार परिषद के लिए चुना गया है।” राजनयिक ने कहा कि यह चुनाव मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रताओं के प्रति भारत की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में 47 सदस्य देश हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र महासभा में समान भौगोलिक वितरण नियमों के तहत तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।  भारत 2006 में परिषद के गठन से लेकर अब तक छह बार सदस्य रह चुका है। केवल 2011, 2018 और 2025 में भारत इस परिषद का हिस्सा नहीं रहा।

  • 2006–2007
  • 2008–2010
  • 2012–2014
  • 2015–2017
  • 2019–2021
  • 2022–2024

UNHRC  ने कहा कि अंगोला, चिली, इक्वाडोर, मिस्र, एस्टोनिया, इराक, इटली, मॉरीशस, पाकिस्तान, स्लोवेनिया, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और वियतनाम एक जनवरी 2026 से शुरू होने वाले कार्यकाल के लिए चुने गए अन्य सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *